{"_id":"595fdd504f1c1ba75a8b456d","slug":"41499454800-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर ने खेत पर काम कर रहे किसानों पर बोला हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर ने खेत पर काम कर रहे किसानों पर बोला हमला, घायल
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
खेतों में काम कर रहे दो किसानों को जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। किसानों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। किसानों ने जंगली जानवर को घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया।
झिंझाना के मोहल्ला रायजादगान निवासी घसीटू और सतपाल शुक्रवार दोपहर के समय अपने खेतों पर काम कर रहे थे। इसी बीच उनके ऊपर एक जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। जिसमें दोनो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। किसानों के चीखने की आवाज पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। किसानों पर हमला कर रहे जानवर को लोगों ने घेर लिया और पीछा करते हुए उसे लाठी डंडों पीटकर मार डाला। किसानों के अनुसार पिछले कई दिनों से इस तरह के जानवर को खेत पर देखा जा रहा था। मामले को लेकर वन विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। घायल किसानों को परिजनों ने कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को छुट्टी दे दी गई। कस्बे के लोगों में जंगली जानवर को लेकर चर्चा है कि यह जानवर कब्र बिज्जू हो सकता है।