फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   35 personnel cancel, pay

35 कर्मियों का कटेगा वेतन

Wed, 02 Dec 2015 12:41 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 02 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
35 personnel cancel, pay
शामली। डीएम ने  पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतदान ड्यूटी से गायब रहे 35 कर्मचारियों का  एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कैराना ब्लाक में मतदान के लिए जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया,  लेकिन 35 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से गायब रहे। डीएम ओपी वर्मा ने ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
अनुपस्थित रहे कर्मचारियों का 30 नवंबर का एक दिन का  वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए। आशंका के विपरीतशांतिपूर्ण मतदान को लेकर जहानपुरा गांव में पुलिस की सख्ती का असर माना गया। मतदान केंद्र पर पैरा मिलिट्री फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीम तैनात रही।
विज्ञापन


डीएम-एसपी फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। गांव में ड्रोन चलवाकर संदेश दिया गया कि बवालियों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, कैराना में मतदान के समय अलग-अलग पोलिंग बूथों पर झगड़ा करने पर उतारू 10 युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। बाद में साढे़ पांच बजे मतदान पूरा होने पर उन्हें निजी मुचलकों पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य पुरी में एजेंटों में झड़प
कैराना देहात के आर्य पुरी में मतदान से पहले ही एजेंटों के बीच झड़प हो गई। इससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने लाठियां फटकारी। इस दौरान पहुंचे प्रत्याशियों को भी पुलिस ने हड़काकर वहां से भगा दिया। पुलिस ने मतदान केंद्र पर एजेंटों को बूथ के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया और कड़ी निगरानी रखी।


डॉन सरीखे मुकीम के पोस्टर
शामली। जहानपुरा गांव में चुनाव बेशक मुकीम की पत्नी जासमीन ने लड़ा, लेकिन प्रचार मुकीम के नाम का ही किया गया। हर गली में बैनर और पोस्टर लगाए गए। खास बात यह है कि बैनर-पोस्टरों पर मुकीम का फ्रेंच कट दाढ़ी और आंखों पर काला चश्मा लगे फोटो लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed