फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   346 hindu families left houses

दहशत में 346 हिंदू परिवारों ने छोड़ दिया घर

Thu, 09 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 09 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
346 hindu families left houses
प्रेसवार्ता करते सांसद हुकुम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शामली में सांसद हुकुम सिंह ने सूची जारी कर दावा किया है कि कैराना से 346 हिंदू परिवारों ने गुंडागर्दी से बनी दहशत के कारण पलायन कर दिया है। उनके इस खुलासे से एक बार फिर राजनीतिक गरमा गई है।
विज्ञापन


बुधवार को नगरपालिका परिषद शामली के सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता में कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि पूर्व में उन्हें 250 हिंदू परिवारों के पलायन की जानकारी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लगाकर सूची तैयार कराई। इसमें 346 हिंदू परिवारों का पलायन सामने आया है। हुकुम सिंह ने कहा कि कैराना के हालात पहले ऐसे नहीं थे, लेकिन जब से प्रदेश में सपा सरकार बनी है, तब से गुंडागर्दी चरम पर है। बदमाशों ने कैराना में रंगदारी न देने पर व्यापारियों की हत्या की, लूटपाट की गई। यही नहीं कैराना के आसपास के गांवों में बहू बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं रही। इसका नतीजा है कि बीते तीन साल के भीतर ही कैराना से बड़े पैमाने पर लोगों ने पलायन किया। 
विज्ञापन


पलायन करने वालों में अधिकांश ऐसे व्यापारी हैं, जिनका कारोबार ठीक ठाक चलता था। बदमाशों ने उनसे रंगदारी मांगी। व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की
गुहार लगाई, मगर पुलिस प्रशासन आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा नहीं कर सका। इसकी वजह से जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन से उठ गया और मजबूरी में उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि पलायन का मुद्दा कोई चुनावी नहीं है, यह क्षेत्र के लोगों का दर्द है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका मकसद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराना है।

इसी लिहाज से उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की तथा वह जून के अंतिम सप्ताह में कैराना आएंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, डॉ. रामजीलाल कश्यप, डॉ. प्रियंवदा तोमर, वीरेंद्र मलिक, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, अशोक कोरियर, राकेश गर्ग और आशु नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed