{"_id":"b8395b7c380a114a07a50c999f5e4949","slug":"34-examination-centers-distributing-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण करा दिया गया है। 18 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में 10वीं और 12वीं के 26 हजार 157 संस्थागत- व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए दो अतिसंवेदनशील और चार संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक एमएस सिद्दीकी ने बताया कि बुधवार को जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की सभी विषयों के प्रश्नपत्रों का शिक्षा विभाग की टीम ने वितरित करा दिया है। केंद्र व्यवस्थापकों ने सुरक्षित स्थान पर रखवाकर पुलिस की तैनाती कर दी है। पांच वित्त विहीन विद्यालय के परीक्षा केंद्रों पर मुख्य विषयों में पर्यवेक्षक के रूप में शिक्षकों की तैनाती की गई है।
नकल रोकने के लिए तीन सचल दस्ते बनाए गए हैं। एक सचल दस्ता उनके नेतृत्व में काम करेगा। दूसरा सचल दस्ता बीएसए और तीसरा सचल दस्ता कंडेला राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक के नेतृत्व में काम करेगा। परीक्षा के लिए 10257 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।