{"_id":"581cd3d34f1c1bae3143882e","slug":"34-board-exams-in-the-district-became-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बने 34 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बने 34 केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड 2017 के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। जिले में इस बार 34 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों की जांच शुरू करा दी है। जिले में हाईस्कूल के 13,963 और इंटरमीडिएट में 10,448 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
शुक्रवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2017 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जनपद में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछली बार 36 केंद्र बनाए गए थे। वीवी इंटर कॉलेज शामली और जय सीता राम इंटर कॉलेज झिंझाना को परीक्षा केंद्र सूची से बाहर रखा गया है।
डीएम सुजीत कुमार ने एसडीएम एमपी सिंह को परीक्षा केंद्रों की जांच के निर्देश दिए हैं। सभी कॉलेजों में चारदीवारी, पेपरों के लिए सुरक्षित जगह, पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था आदि बातों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या घट बढ़ सकती है। जिसके बाद जल्द ही फाइनल बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अबकी बार जिले में हाईस्कूल में 13,963 और इंटरमीडिएट में 10,448 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल में संस्थागत में छात्र 7430, छात्रा 5489, व्यक्तिगत में छात्र 824 व छात्रा 220। इंटर संस्थागत में छात्र 4766 और छात्रा 4474, व्यक्तिगत में छात्र 881 और छात्रा 327 परीक्षा देंगे।