फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   परिवहन निगम को लीज पर मिलेगा चरथावल बस स्टैंड

परिवहन निगम को लीज पर मिलेगा चरथावल बस स्टैंड

Tue, 01 Jan 2019 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम को लीज पर मिलेगा चरथावल बस स्टैंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। रोडवेज बस स्टैंड न होने के कारण परेशानियों से जूझ रहे कस्बेवासियों को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने नए साल पर सौगात दी है। शीघ्र ही कस्बे का प्राइवेट चरथावल बस स्टैंड परिवहन निगम को लीज पर दिया जाएगा। इसके बाद यहां से अन्य शहरों और राज्यों के लिए रोडवेज बसों का संचालन हो सकेगा।

दरअसल, कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को कई घंटों तक रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें भी की गई। मगर, कोई समाधान नहीं निकला। अब जाकर गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने नई पहल करते हुए लोगों को इस परेशानी से निकालने की तैयारी की है। गन्ना विकास राज्य मंत्री ने बताया कि अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह चरथावल बस स्टैंड को परिवहन निगम को लीज पर दें। इसके बाद यहां से अन्य शहरों के लिए भी लोगों को बसें उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गाड़ियों से लगने वाले जाम से तो लोगों को राहत मिलेगी ही, साथ ही यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं भी मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed