{"_id":"5bad2978867a55019f2c9594","slug":"31538075000-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण मिली गंदगी और दवाई कम, फटकार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण मिली गंदगी और दवाई कम, फटकार लगाई
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई न पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने अस्पताल में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखे जाने के भी निर्देश दिए।
बुधवार को अमर उजाला ने जिला अस्पताल में खुलें प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर लोगों को दवाई न मिलने की परेशानी के चलते खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद बृृहस्पतिवार सुबह ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजकुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना में आने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने दवाइयों के औषधि भंडार की जांच की और दवाइयों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखे जाने के निर्देश दिए।
इसके बाद चिकित्सालय में फैली गंदगी को देख उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और चिकित्सकों से हॉस्पिटल में श्रमदान करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय गेट पर बारिश के बाद लटके हुए पेड़ों को काटने के निर्देश दिए गए। उन्होंने हॉस्पिटल गेट पर लगने वाले जाम की समस्याओं के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर होमगार्ड की नियुक्ति कराए जाने की मांग करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण
- सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण, कई खामियां मिली