फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वयंसेवकों को समझाया योग का महत्व

स्वयंसेवकों को समझाया योग का महत्व

Wed, 21 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को समझाया योग का महत्व
स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया
विज्ञापन

शामली।
शहर के वीवी पीजी कॉलेज में सात दिवसीय शिविर चल रहा है। सभी स्वयंसेवकों को योग और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
बुधवार को शहर के वीवी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का तीसरा दिन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया। सभी ने कॉलेज परिसर व आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इसके साथ ही नगर प्रचारक शुभम कुमार ने सभी को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के व्यस्त जीवन होने के कारण लोगों में बीमारियां फैल रही है। अधिकतर लोग मधुमेह के शिकार होते जा रहे हैं। अगर बीमारियों से दूर रहना है तो सभी को जीवन में नियमित योग जरूर अपनाना होगा। योग के माध्यम से ही हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। शिविर के द्वितीय सत्र में जीएसएटी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव नामक शीर्षक विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। सभी ने प्रतिभाग करते हुए विचार व्यक्त किए। साथ ही मोहल्ला रामसागर में पहुंचकर लोगों को साक्षर किया। प्राचार्य वेदकुमारी ने सभी को स्वच्छता का महत्व समझाया। इस दौरान डाक्टर मंजू, डाक्टर प्रताप कुमार, डाक्टर वंदना, भूपेंद्र कुमार, छवि, बबली, अनुप्रिता, कपिल कुमार, अनुज कुमार, विनय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed