{"_id":"59bc279a4f1c1b1a688b4cdc","slug":"31505503130-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दी से सुंदर कोई भाषा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दी से सुंदर कोई भाषा नहीं
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
हिंदी दिवस पर मानव अधिकार संगठन की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
बृहस्पतिवार शाम हनुमान धाम के निकट एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक पूर्व आईजी विजय गर्ग, पुरुषोत्तम गोयल, डाक्टर विकास पंवार और डॉक्टर राजेंद्र गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। भाषा संस्कृति का अभिन्न अंग है। हिंदी से सुंदर भाषा कोई नहीं। इस दौरान अनुज गौतम, मनोज वर्मा, मनोज मित्तल, डॉक्टर अजय चौधरी, राकेश गर्ग, डॉक्टर अशोक सिंघल, खुशीराम अरोरा, डॉक्टर मोहनलाल गुप्ता, अनीता बंसल, अनीता गोयल, चेतना शर्मा, डॉक्टर अरुण कुमार राय, रामकुमार राय, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
जगत सिंह को महामंत्री पद से हटाया
शामली। हिंदू युवा वाहिनी की शुक्रवार को जिला कार्यालय पर बैठक हुई। उसमें जिला संगठन महामंत्री जगत सिंह चूनसा को पद से मुक्त कर दिया गया। यह निर्णय चूनसा निवासी ओमवीर की शिकायत पर जांच में पुष्टि होने पर लिया गया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी बिट्टू कुमार और जिला संयोजक रविंद्र सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने इसकी जांच की थी। इस निर्णय के बारे में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
बैंक पीओ बना अधिवक्ता का बेटा
शामली। शहर के मोहल्ला बड़ीआल निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार गर्ग के पुत्र अखिल गर्ग का बैंक पीओ (प्रोबेशन अधिकारी) में चयन हुआ है। वर्ष 2016-17 में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पीओ की 1200 सीटों के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें 600 सीटें सामान्य वर्ग के लिए थीं। अखिल गर्ग ने इन 600 में अपना स्थान बनाया। अखिल गर्ग के चयन पर लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, भारतीय विद्यार्थी संगम आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उनके पिता मुकेश कुमार गर्ग को बधाई दी है।