फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ईद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

ईद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Sat, 02 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
ईद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
ईद उल अजहा पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

शामली। ईद-उल-अजहा पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ईदगाह और मसजिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएंगे। जिलेभर को तीन जोन प्रभारी और 12 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।

ईद-उल अजहा के त्योहार पर अकीकदतमंद अल्लाह की बारगाह में सजदा करेंगे। इसके साथ ही पशुओं की कुर्बानी भी की जाएगी। जिले में ईदगाह और मसजिदों पर नमाज होगी। इसके चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। थानों की पुलिस के अलावा दो कंपनी पीएसी और पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती नमाज स्थलों के आसपास की गई है। जिला प्रशासन ने कैराना, शामली और झिंझाना-थानाभवन तीन जोन और 12 सेक्टरों में बांटकर व्यवस्था बनाई गई है। जिलाधिकारी ने नगर निकायों को ईदगाह और मसजिदों के आसपास साफ-सफाई दुरुस्त रखने तथा पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने अलर्ट रहने की हिदायत दी है। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि ईद उल अजहा के मद्देनजर चौकसी बरती जाएगी। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें लोगों को सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी नहीं करने की हिदायत दी गई है। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed