{"_id":"596fae594f1c1bd16e8b4748","slug":"31500491353-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिन की तपस्या के बाद विशाल भंड़ारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिन की तपस्या के बाद विशाल भंड़ारा
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
21 दिन की तपस्या के बाद विशाल भंडारा
गढीपुख्ता। गांव मालैंडी में महायोगी गुरु गोरखनाथ सिद्धपीठ मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा सोनू भगत की 21 दिन तक अन्न व जल त्याग कर तपस्या पूरी होने पर किया गया। भंडारा इस्लाम ठेकेदार के सहयोग से कराया गया। जिसमें सर्वप्रथम हवन पूजन कर महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव बधेव, नया गांव, पेलखा, ताना, थानाभवन, खरड़, खेड़की, राझड़, गढीपुख्ता आदि गांव से भक्त पहुंचे। इस दौरान संजीव, रविंद्र, बिलेन्द्र, रमेश, मांगेराम, शराफत अली आदि मौजूद रहे।
--- सेवा शिविर लगाया (फोटो)
गढ़ीपुख्ता। गांव कच्ची गढ़ी में कांवडियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी और जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कांवड़ियों को फल, दूध और मिष्ठान वितरित किया गया। शिविर में कांवड़ियों की सेवा की गई। इस दौरान बिजेंद्र प्रधान, मुस्तकीम प्रधान, कविता वशिष्ठ, शेखर सैनी, मोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
बच्चों के विवाद में मारपीट
गढीपुख्ता। गांव कच्ची गढ़ी में सनव्वर पुत्री शहीद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम उसका भाई बिलाल और पड़ोसी रिहान पुत्र गुलजार घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी दूसरे पक्ष के लोगों ने इसी बात को लेकर घर में घुसकर उसकी मां शमीमा, भाई सनव्वर और बहन को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।