{"_id":"596e59404f1c1bae178b490f","slug":"31500404032-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 शिकायतें आई, चार का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 शिकायतें आई, चार का मौके पर निस्तारण
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में फरियादियों ने सुनाई व्यथा
शामली/कैराना। शामली में तहसील दिवस में 33 शिकायतें आई। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिले के तीनों तहसील दिवस में कुल 134 शिकायतें आई, जिनमें से सिर्फ छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
कैराना तहसील दिवस में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जाए। किसी भी पटल पर शिकायतें लंबित नहीं होनी चाहिए। यदि निस्तारण में लापरवाही बरती जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में कैराना निवासी आशीष आदि ने तहसील परिसर में स्थित सरकारी हैंडपंप खराब होने की शिकायत की। डीएम ने संज्ञान लेते हुए जलकल विभाग को तहसील के हैंडपंपों का सर्वे करने के निर्देश दिए। मनीष कौशिक निवासी तीतरवाडा ने खंद्रावली रजवाहे में पानी छोड़े जाने की मांग की। ऊंचागांव निवासी निरंजन ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। एसपी डा. अजय पाल शर्मा, तहसीलदार अभय राज पांडेय, नायब तहसीलदार कॉमेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, ऊन तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिह ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 56 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य तथा तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, शामली कलक्ट्रेट में लगे तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 45 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से सिर्फ दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। गांव दभेड़ी खुर्द के ग्रामीणों ने शिकायत कर कहा कि गांव में सिर्फ एक हैंडपंप है और वह भी खराब पड़ा है। कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस दौरान सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।