फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3.33 lakh people deprived of the first dose of vaccine in the district

जिले में 3.33 लाख लोग टीके की पहली डोज से वंचित

Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
3.33 lakh people deprived of the first dose of vaccine in the district
जिले में 3.33 लाख लोग टीके की पहली डोज से वंचित
विज्ञापन

शामली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शासन ने 18 साल से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में 18 साल से अधिक आयु के 953651 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन अभी तक 620622 लोगों को पहली डोज का टीका लगा है। 333029 लोग अभी भी पहली डोज से वंचित है। दूसरी डोज का टीका मात्र 239057 लोगों को ही लग पाया है।
जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। दीपावली से पहले जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण चल रहा था, लेकिन त्योहारों में और उसके बाद भी टीकाकरण गति नहीं पकड़ पा रहा है। मंगलवार को 76 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 32 हजार लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 5126 लोगों को टीके लगे। 1908 लोगों को पहली डोज और 3218 को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से मात्र 16.02 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

टीकाकरण कम होने पर प्रशासन की चिंता बढ़ रही है। इसकी वजह है कि शासन ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को शत प्रतिशत टीकाकरण लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जिन्हें अभी तक टीके की पहली डोज भी नहीं लगी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 18 साल से अधिक आयु के 953651 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 11 माह पहले शुरू हुए टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 620622 लोगों को यानि 65.08 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। लक्ष्य के सापेक्ष देखा जाए तो अभी तक 333029 लोगों को टीके की पहली डोज नहीं लगी है। टीके की दूसरी डोज की स्थिति देखे तो अभी तक 239057 लोगों को लगा है, जो पहली डोज के सापेक्ष 38.52 प्रतिशत है। इससे साफ है कि जिले में 399565 लोग ऐसे हैं जिन्हें अभी तक दूसरी डोज नहीं लगी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाने के लिए प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा बूथ बनाकर टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.................
डीएम ने सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण
शामली। मंगलवार को कैंप कार्यालय पर डीएम जसजीत कौर ने जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रगति संतोषजनक न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल और नोडल अधिकारी कोविड-19 वैक्सीनेशन डॉ. राजकुमार सागर से स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा डीएम ने वैक्सीनेशन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित ना होने के पर सभी चिकित्सा प्रभारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को वैक्सीनेशन टीम का अपेक्षित सहयोग ना किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कठोर चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed