{"_id":"57d462284f1c1ba83031c73d","slug":"28-hajar-cr-ka-avaidh-khanan","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 साल में 28 हजार करोड़ का अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 साल में 28 हजार करोड़ का अवैध खनन
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी में हो रहे रेत खनन की जांच के लिए थानाभवन गेस्ट हाउस में ठहरी सीबीआई टीम से कस्बे के समाज सेवी ने मिलकर उन्हें क्षेत्र में कहा कितना खनन हो रहा है तथा कितने प्रार्थना पत्र उन्होंने आज तक किन-किन अधिकारियों को दिए हैं। उन पर आज तक क्या कार्रवाई हुई। इसके बारे में अवगत कराया है। सभी की सूची जांच टीम को सौंपी है।
कस्बे के समाज सेवी धर्मबीर सिंह सरोहा ने सात सितंबर को थाना भवन के गेस्ट हाउस में ठहरी सीबीआई टीम से मुलाकात कर उन्हें बताया की 28 हजार करोड़ रुपये का अवैध रेत खनन वर्ष 2000 से 2016 तक 218 स्थानों में हुआ है। जिसकी सूचना प्रार्थना पत्रों द्वारा शासन, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, व एनजीटी को चार हजार प्रार्थना पत्रों द्वारा दी है। जिनकी रिसीविंग उसके पास है।
सभी की छाया प्रति टीम को उपलब्ध कराई। इसके अलावा झिंझाना के गांव बिडौली में यमुना नदी में खसरा नंबर 228 में जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस के साथ ही पत्रकारों की मिली भगत से दस स्थानों पर 614400 घन मीटर खनन 90 लाख रुपये प्रति माह किया जा रहा है। जिसमें चालीस हजार घन मीटर जेसीबी से कराया जा रहा है। जिसकी सूचना प्रमुख सचिव अनीता चौधरी को दी गई थी। उसकी रिसीविंग उसके पास है। समाज सेवी ने सीबीआई टीम को बताया की सहारनपुर से लेकर दिल्ली तक करोड़ों रुपये प्रतिदिन का अवैध रेत खनन हो रहा है। जिसमें पुलिस प्रशासन के अलावा सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ कुछ कथित भी जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
इतने प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई तो नहीं हुई उल्टे उसे ही पागल की संज्ञा देकर मेरे खिलाफ कार्रवाई शासन प्रशासन करा रहा है। समाज सेवी ने बताया की सीबीआई टीम के लीडर ने भविष्य में भी उनका सहयोग कराने के लिये कहा है।