{"_id":"59dd1ba14f1c1b6e548b692f","slug":"26-77-hectare-land-will-be-purchased","type":"story","status":"publish","title_hn":"26.77 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26.77 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पानीपत-कोटद्वार फोरलेन के तहत 4.426 किमी लंबाई वाले नए बाईपास के लिए 26.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इस पर एक रेलवे ओवरब्रिज और चार अंडरपास बनाए जाएंगे। नए बाईपास के संबंध में अधिकारियों और किसानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने बिना भेदभाव के उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम सदर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में किसानों के साथ बैठक हुई। उसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गाजियाबाद के सहायक अभियंता रविंद्र आर्य ने बताया कि पानीपत-कोटद्वार फोरलेन के लिए कैराना रोड पर गांव कंडेला से ऐरटी होकर दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर बलवा गांव तक नया बाईपास बनाया जाएगा।
इसको बलवा गांव से लेकर बनत तक दिल्ली यमुनोत्री को जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए 26.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। नए फोरलेन के लिए आठ माह में डीपीआर बन कर तैयार हो जाएगी। उन्होंने किसानों को नए शामली बाईपास का मैप दिखाकर भूमि की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर ऐरटी गांव के प्रधान कंवरपाल सिंह, कंडेला के प्रधान रामवीर और लिलौन व बलवा गांव के किसान मौजूद रहे। किसानों ने नए बाईपास के लिए किसानों को बिना भेदभाव के उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी। बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण होने के बाद पानी की समस्याएं आती है।
इसलिए पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने और अंडरपास बनाए जाने की मांग की है। बैठक में एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता रविंद्र सिंह आर्य ने बताया कि जयपुर की एलएन मालवीय कंपनी द्वारा नए बाईपास का डिटेल सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में नए बाईपास के जद में आने वाली भूमि का चिन्हीकरण किया जा रहा है। डिटेल सर्वे पूरा होने में दो माह लग जाएंगे।