{"_id":"60d2341b8ebc3e2b8a21e4da","slug":"25757-people-got-safe-from-corona-by-getting-second-vaccine-shamli-news-mrt5440170172","type":"story","status":"publish","title_hn":"25757 लोग दूसरी डोज लगवाकर कोरोना से हुए सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25757 लोग दूसरी डोज लगवाकर कोरोना से हुए सुरक्षित
विज्ञापन
जलालाबाद मेँ टीका लगवाता युवक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरा टीका लगवाकर 25757 लोग कोरोना से हुए सुरक्षित
शामली। कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जताई जा रही है, लेकिन जिले में छह माह से चल रहे टीकाकरण अभियान में अभी तक 25757 लोग कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाकर सुरक्षित हो पाए हैं जबकि 134476 लोगों को पहली डोज लगी है।
जिले में 16 जनवरी को निशुल्क कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। पहले हेल्थ वर्कर, उसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, फिर को-मोरबिड व 60 वर्ष से अधिक, इसके बाद 45 से 59 वर्ष के लोगों को टीके लगाए गए। अब 45 वर्ष से अधिक और 18 से 44 वर्ष के लोगों केे टीके लगाए जा रहे हैं। अब जून में गांवों में जगह-जगह शिविर लगाकर ग्रामीणों को टीकाकरण किया जा रहा है, लेकिन अभी भी टीकाकरण अभियान अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। टीकाकरण की धीमी रफ्तार के चलते जिले में अभी तक 134476 लोगों ने पहला टीका लगवाया है, जबकि 25757 लोगों को दूसरी डोज लगी है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 1313650 है। इस हिसाब से टीके की दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या अभी बहुत कम है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोगों को विभिन्न माध्यमों से लगातार जागरूक किया जा रहा है।
- 12 से 16 सप्ताह के अंतर पर लग रही दूसरी डोज
सरकार की पहली गाइड लाइन में पहली डोज के बाद दूसरी डोज लगवाने का अंतर 28 दिन रखा गया था। इसके बाद छह से आठ सप्ताह किया गया। अब नई गाइड लाइन में कोविशील्ड वैक्सीन का अंतर 12 से 16 सप्ताह किया गया है। इससे दूसरी डोज लगवाने वालों का समय बढ़ गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन की गाइड लाइन है कि अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाए। इसलिए अब कोवैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जा रही है। जिन लोगों को कोवैक्सीन का पहला टीका लगा है, उन्हें ही दूसरा टीका लगाया जा रहा है।