फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   24 businessmen could not show license

24 कारोबारी नहीं दिखा पाए लाइसेंस

Thu, 23 Mar 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
24 businessmen could not show license
police action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा की नई सरकार की मंशा के अनुरूप खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में बिना लाइसेंस  के चल रहे होटल, रेस्टोरेंट एवं मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। टीम ने थानाभवन-कांधला में दो नमूने लिए, बिना लाइसेंस के काराबोर कर रहे 24 होटल, रेस्टोरेंट मालिकों को लाइसेंसों का बृहस्पतिवार तक सत्यापन कराने का नोटिस जारी किया गया है। लाइसेंस न दिखाए जाने पर चालान करने व एडीएम कोर्ट में वाद दायर करने की भी चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की कार्रवाई से शामली, कैराना, थानाभवन, झिंझाना व कांधला कस्बों में बिना लाइसेंस के चल रहे होटल, रेस्टोरेंट एवं मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शामली शहर के फव्वारा चौक पर होटल संचालक हाजी अफजाल, निसार, रिजवान, तैमूरशाह में हाजी इंतजार, मोहल्ला खरादियान में आरिफ, बुधपुरा गांव में मोहम्मद इस्लाम, झिंझाना कस्बे के राहत खान, महताब इब्राहिम झिंझाना, सादिक, मिठाई विक्रेता प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार  गाड़ीवाला चौराहा झिंझाना, यूसुफ शाह मुबारिक झिंझाना, शालीमार होटल झिंझाना, बबलू  थानाभवन, तंजीम थानाभवन, नियाज अहमद थानाभवन, अलमूदीन चिकन  होटल कैराना, बालिद  कैराना, शकील कैराना, इंतजार आल कला कैराना, शाहिद नई बस्ती कांधला आदि के यहां होटल रेस्टोरेंट के मालिकों के लाइसेंस चेक किए, किंतु 24 होटल, रेस्टोरेंट मालिक अपना लाइसेंस नहीं दिखा पाए।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थानाभवन के मोहम्मद शकील के यहां सरसों के तेल व कलीम कांधला के यहां छापा मारकर छेना रसगुल्ला का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस न दिखाने वाले जिले के 24 मीट, चिकन होटल, रेस्टोरेंट एवं मिठाई विक्रेताओं को नोटिस जारी करके बृहस्पतिवार तक लाइसेंस तलब किए हैं। इसके अलावा इस मामले में लाइसेंस न दिखाने वाले कारोबारियों के चालान करके एडीएम कोर्ट में वाद दायर कर मुकदमा चलाए जाने की चेतावनी दी है।

उधर,  झिंझाना/थानाभवन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि झिंझाना कस्बे के ऊन रोड से लेकर गाड़ी वाला चौराहे स्थित सभी ढाबों पर छापामारी की गई।

 बिना लाइसेंस के चांद सितारा खान, इंतजार, बिलाल, दिल्ली दरबार, शालीमार आदि दर्जनों होटल संचालकों के लाइसेंस चेक किए तथा एक दिन का समय दिया गया है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। थानाभवन कस्बे में चल रहे मीट होटलों पर खाद्य विभाग की टीम ने छापे मारी कर उन्हें लाइसेंस न बनवाने पर मुकदमा दर्ज कराने की हिदायत दी।


इस दौरान टीम ने किरयाना व्यापारियों पर भी छापामारी की। थाने के पास स्थित सलीम सैफी की दिल्ली दरबार होटल पर छापा मारा, जहां पर टीम ने दो दिनों के भीतर लाइसेंस बनवाने का नोटिस दिया। टीम ने इसके बाद पुराने चरथावल बस स्टैंड पर तंजीम अहमद के करीम होटल पर व घंटा घर चौक पर नियाज अहमद के दिल्ली दरबार होटल पर छापा मारा जहां पर भी टीम ने मीट बनाए जाने पर लाइसेंस मांगा। लाइसेंस न मिलने पर यहां भी नोटिस दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed