फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2200 liters of adulterated petroleum chemical caught

2200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम केमिकल पकड़ा

Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
2200 liters of adulterated petroleum chemical caught
शामली : बाबरी पुलिस की गिरफ्त में पेट्रोलियम केमिकल के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : SHAMLI
2200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम केमिकल पकड़ा
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी से 2200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम केमिकल बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। आपूर्ति निरीक्षक की तरफ से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बाबरी थाना पुलिस गोगवान जलालपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन को दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसमें करीब 2200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम केमिकल पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी नौशाद निवासी जलालाबाद थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने बाबरी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपी के विरुद्ध अपमिश्रित पेट्रोलियम केमिकल की तस्करी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मेरठ परतापुर से केमिकल लेकर सहारनपुर जा रहा था। एसपी ने बताया कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर इस मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed