फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   22 shops allotted without auction

बिना नीलामी कर दिया 22 दुकानों का आवंटन

Wed, 21 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
22 shops allotted without auction
बिना नीलामी कर दिया 22 दुकानों का आवंटन
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका शामली की 22 दुकानों का गुपचुप तरीके से आवंटन कर दिया गया। चार सभासदों ने नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सभासदों का कहना है कि सार्वजनिक नीलामी के बिना ही दुकानों का आवंटन किया गया है। उन्होंने नियमानुसार दुकान आवंटित करने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
नगरपालिका के वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय, राजीव गोयल, पंकज गुप्ता और सभासद के पति निशिकांत संगल ने हनुमान चौक स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता कर जानकारी दी कि करीब एक साल पहले नई मंडी के सामने दुकानों का निर्माण किया था। प्रथम तल की 22 दुकानों को गुपचुप तरीके से सार्वजनिक नीलामी के बिना आवंटित कर दिया गया। इन दुकानों की सामान्य वर्ग की दो लाख रुपये, ओबीसी की डेढ़ लाख और एससी की एक लाख रुपये में रसीद काटकर आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि पालिका के एक कर्मचारी की पत्नी के नाम से दो दुकानें, एक सभासद के परिवार के सदस्यों के नाम से पांच दुकानें, एक सभासद की पुत्री के नाम से एक दुकान आवंटित की गई। सभासदों का कहना है कि नियमानुसार पालिका का कर्मचारी, सभासद व उसके परिवार अथवा ब्लड रिलेशन वाला व्यक्ति पालिका से लाभ नहीं ले सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका के कुछ कर्मचारियों ने मिलीभगत कर चहेतों को दुकानें आवंटित कर पालिका के राजस्व को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

शासन तक पहुंचेगा प्रकरण
सभासदों ने कहा कि दुकान आवंटन में की गई धांधली की शिकायत लखनऊ में नगर विकास मंत्री से की जाएगी। इसके अलावा डीएम जसजीत कौर व मंडलायुक्त सहारनपुर को शिकायत कर जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल
शामली। मंगलवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति, जिसे सभासद का पति बताया जा रहा है, वह एक दुकानदार से बातचीत करते हुए कह रहा है कि उनके मामले में रिकवरी के ऑर्डर हो चुके हैं और पेनाल्टी लगी है। सब मिलाकर 48 हजार की रसीद कटेगी। वह इस मामले को 20 से 25 हजार तक निपटवा देंगे। अगर चेयरमैन तक बात पहुंची तो फिर 48 हजार की एक नंबर की रसीद कटेगी। यह काम 30 तारीख से पहले कर लो, उसके बाद पेनाल्टी बढ़कर 56 हजार हो जाएगी। इस संबंध में पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ऑडियो वायरल का मामला जानकारी में नहीं है। अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
कोट
कुछ सभासदों ने बिना नीलामी के 22 दुकानों के आवंटन होने की शिकायत की है और इस संबंध में जनसूचना अधिकार के तहत जानकारी भी मांगी है। इन दुकानों की पहले नीलामी हुई थी, लेकिन खरीदार न मिलने के कारण दुकानों की कीमत निर्धारित करने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास हुआ था। दुकान आवंटन होने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

-सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।
नई मंडी के सामने प्रथम तल की 22 दुकानों की पूर्व में तीन बार नीलामी कराई गई, लेकिन कोई खरीदार नहीं आया था। दुकानों की कीमत निर्धारित कर उन्हें नियमानुसार आवंटित किया गया है। अगर किसी दुकान के गलत तरीके से आवंटन होने की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
-अंजना बंसल, चेयरपर्सन नगरपालिका शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed