फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राष्ट्रवाद को मजबूत करने का आह्वान

राष्ट्रवाद को मजबूत करने का आह्वान

Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रवाद को मजबूत करने का आह्वान
कैराना। बुच्चाखेड़ी में आयोजित बैठक में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश वत्स ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्र को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। समाज फैली कुरीतियां दूर होगी और हम अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे तभी राष्ट्र का उत्थान होगा। इस मौके पर भ्रष्टाचार के लिए खुद को भी उत्तरदायी बताया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित स्वराज शर्मा व संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर केशव राम, चंद्रपाल, कैलाश, बिल्लू, भूपेंद्र, ओमदत्त, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भतीजे पर नकदी चोरी करने का आरोप
कैराना। मोहल्ला पोसखाना निवासी नसीम ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की रात उसका भतीजे ने उसके घर की अलमारी से छह लाख की नकदी तथा दो लाख के जेवर चोरी कर फरार हो गया। मंगलवार सुबह उसके भतीजे ने उन्हें फोन किया। फोन की लोकेशन के आधार पर उन्होंने भतीजे को दिल्ली से पकड़ लिया। मगर, भतीजा चोरी की गई नकदी व जेवर के बारे में कुछ नहीं बता रहा है। पीड़ित ने किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवती की बरामदगी की गुहार लगाई
कैराना। एक कॉलोनी निवासी युवक ने मंगलवार को एसडीएम ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन की शादी सात अप्रैल को होनी थी। शादी से दो दिन पूर्व दो युवक उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गए। उस समय परिवार के लोग बाजार में सामान लेने के लिए गए हुए थे। आज तक भी पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी है। इस संबंध में कोतवाली पर मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है। आरोपी के परिवार के लोगों पर धमकी देने का भी आरोप है। एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा करने पर भैंस छोड़ भागे चोर
कैराना। ग्राम मवी निवासी इंतजार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 21-22 अप्रैल की रात में वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। उसकी दुधारू भैंस घर के सहन में बंधी हुई थी। आरोप है कि रात में दो युवक भैंस को चोरी करके ले गए। इस दौरान पड़ोसी ने चोरों को देखकर शोर मचा दिया। उसने ग्रामीणों के साथ जंगल में चोरों की तलाश की। ग्रामीणों को आता देख दोनों चोर भैंस को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed