{"_id":"5ca4ee7abdec222aaf37cbe4","slug":"21554312826-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण आज से शुरू, तैयारियां पूरी, डीएम समेत अफसरों ने लिया जायजा, हाजिरी के लिए बने दस कांऊटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण आज से शुरू, तैयारियां पूरी, डीएम समेत अफसरों ने लिया जायजा, हाजिरी के लिए बने दस कांऊटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज से शुरू, तैयारियां पूरी
शामली। पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के के लिए मतदान कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए जिला प्रशासन की ओर से नवीन मंडी स्थल के नीलामी चबूतरे पर शामियाना लगाकर मतदान कर्मचारियों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कर ली गई है।
बृहस्पतिवार को शहर के भैंसवाल रोड मंडी स्थल के चबूतरों पर होने वाले मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण छह अप्रैल तक चलने वाले दो पारियों में प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन 200 मतदान पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक एक लेकर दो सौ मतदान कार्मिकों दूसरे सत्र 1.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दो सौ से लेकर चार सौ मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान कार्मिकों को 40 मास्टर ट्रेनर 10 सामान्य ट्रेनर मौजूद रहेगे। बुधवार को मंडी स्थल पर प्रशिक्षण स्थल के लिए डीएम अखिलेेश कुमार सिंह, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एडीएम आनंद शुक्ला ने जायजा लिया। ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
राज्यकर्मियों को मिलेगा बूथों पर वोट डालने का मौका
पोस्टल बैलेट मतपत्र आज पड़ेंगे
शामली। लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान ड्यूटी करने वाले राज्यकर्मियों को मतदान के दिन वोट डालने का मौका दिया जाएगा। राज्यकर्मियों को ईडीसी यानि इलेक्शन ड्यूटी प्रमाणपत्र जारी होगा। ड्यूटी के दौरान राज्य कर्मचारियों को ईडीसी फार्म पहले ही जारी हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य कर्मचारी जिस प्रत्याशी को वोट देना चाहता है, उन प्रत्याशियों के सामने चिह्न लगाकर मत दे सकता है। कैराना लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर की ओर से जारी चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार राज्यकर्मचारी मत पत्र का छोटा लिफाफा बड़े लिफाफा मेेें डालकर बंद करने के बाद रिटर्निंग आफीसर को डाक द्वारा संदेश वाहक के द्वारा भिजवाएगे। कैराना लोकसभा चुनाव में 4200 मतदाता है। बृहस्पतिवार को मंडी स्थल पर प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान राज्यकर्मियों को पोस्टल बैलेट पत्र से वोट डालने का मौका दिया जाएगा।