{"_id":"5c2baa83bdec2256b262ecdd","slug":"21546365571-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन उत्साह और उमंग के साथ किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन उत्साह और उमंग के साथ किया काम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नए साल के पहले दिन सरकारी दफ्तरों में भी उल्लास का माहौल रहा। अधिकांश अफसर समाधान दिवस में गए थे जबकि कर्मचारी नई ताजगी और उमंग से काम करते नजर आए। अमर उजाला ने साल के पहले दिन कुछ सरकारी कार्यालयों की पड़ताल की।
सीएचसी में फलों का वितरण
शामली सीएचसी में चूना डाला गया था। डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और स्वास्थ्य कर्मी एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देते रहे। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा अपने कक्ष में रहकर रोजाना की तरह मरीजों की जांच करने और अन्य विभागीय कार्यों में व्यस्त रहे। हालांकि नए साल के पहले दिन अस्पताल में मरीजों की संख्या कम रही ।
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में बांटी मिठाई
कैराना रोड स्थित खेड़ीकरमू में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में कली-चूना डालकर विशेष साफ सफाई की गई। कार्यालय में मिठाई बांटकर नया साल मनाया गया। सुबह से अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर अपने कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्य में व्यस्त रहे। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि नए साल में बनत बिजलीघर शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पालिका में कामकाज में जुटे रहे कर्मचारी
नगरपालिका में अधिकारियों व कर्मचारियों में नए साल के पहले दिन उमंग का माहौल रहा। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह अपने कार्यालय में नहीं मिले। उनके बारे में बताया गया कि वे मीटिंग में गए हुए थे। वरिष्ठ लिपिक सुखपाल शर्मा और कंप्यूटर सहायक अमित कुमार ने बताया कि पालिका में नए साल को लेकर मंगलवार को कोई विशेष कार्यक्रम तो नहीं हुआ, लेकिन नए साल को लेकर उत्साह व उमंग का माहौल है।
कृषि उपनिदेशक कार्यालय
कृषि उपनिदेशक मिटिंग में गए थे। स्टाफ ने गुब्बारे आदि लगाकर कार्यालय सजाया था। कर्मचारी काम में व्यस्त थे। अंकुर राठौर ने बताया कि गेहूं के बीज लेने वालों किसानों के बारे में काम चल रहा है।