{"_id":"5bfd998bbdec2241731760dd","slug":"21543346571-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख एसडीएम हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख एसडीएम हुए नाराज
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। एसडीएम कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। साफ सफाई न मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुुए चिकित्सालय स्टाफ को हिदायत दी।
मंगलवार को एसडीएम कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा ने नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता के साथ कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा वार्ड, प्रसव कक्ष का निरीक्षण करने के साथ- साथ अभिलेखों की भी जांच की। इस दौरान एसडीएम ने गंदगी देखकर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने चिकित्साधीक्षक से स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में सफाई रखने की हिदायत दी। उन्होंने दवाई लेने आए मरीजों से अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार और मिलने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा, डाक्टर मनीष तनेजा, नरेश कुमार, राखी, सुनीता सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा।