फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   झिंना में दो बाईकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

झिंना में दो बाईकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Tue, 13 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
झिंना में दो बाईकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
झिंझाना।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी निवासी चंद्रपाल बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में वह अपने जानकार मलखान निवासी असरपुर की बाइक पर बैठ गया। जब उनकी बाइक मेरठ-करनाल हाईवे पर काठा नदी के पास पहुंची, तो सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में चंद्रपाल ,मलखान और दूसरी बाइक सवार कुलदीप घायल हो गए। राहगीरों की मदद से से 108 एंबुलेंस द्वारा झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनको भिजवाया गया, जहां पर गंभीर हालत के चलते चंदरपाल निवासी वेदखेड़ी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन चंदरपाल को करनाल के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार के दौरान चंदरपाल ने दम तोड़ दिया। इससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed