{"_id":"59ac4e094f1c1be9278b4fb2","slug":"21504464393-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के अंदर छिपी कला को जाएगा निखारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के अंदर छिपी कला को जाएगा निखारा
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
माध्यमिक विद्यालयों में कला उत्सवों का आयोजन किया जाएगा। चार विद्याओं वाले इन आयोजनों के लिए डीआईओएस जल्द ही नोडल केंद्रों को नामित करेगा। इसके बाद निर्धारित केंद्रों पर कला उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के अंदर छिपी कला का आकलन किया जाएगा।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रस्तावित कला उत्सवों के माध्यम से विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने की तैयारी है। इसके तहत जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों में संगीत, नाटक, नृत्य और पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन किए जाएंगे। इनमें राजकीय, एडेड एवं स्ववित्तपोषित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। विभागीय निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने चार विद्याओं के लिए नोडल केंद्र नामित कर आयोजन कराने के निर्देश हैं। डीआईओएस के मुताबिक कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए नोडल केंद्रों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। इसके बाद प्रधानाचार्यों की सहमति के बाद कला उत्सव के आयोजन की तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी। जिला समन्वयक मदनपाल ने योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले से प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले प्रथम तीन छात्र-छात्राओं में से प्रथम को पांच लाख रुपये, द्वितीय को तीन लाख रुपये और तृतीय को दो लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।