{"_id":"5cb60f1bbdec22147609ff0c","slug":"201555435291-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मस्थल की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
थानाभवन। शाहविलायत मोहल्ले के लोगों ने थाने और नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत करते हुए कुछ लोगों पर धर्मस्थल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को थाने पहुंचे भूरा, अजीज, नफीस, असगर अली, सरवर, मतलूब, हकीमुद्दीन ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला शाहविलायत में धर्मस्थल की भूमि का दायरा करीब 20 वर्ग मीटर है। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले तो आसपास के लोगों ने इस धर्मस्थल की कुछ भूमि को काटकर अपने प्लाट में मिला लिया। आरोप है कि अब कस्बे के ही एक व्यक्ति ने इसकी आधे से ज्यादा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर आवास का निर्माण शुरू कर दिया है। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी लोग उनके साथ मारपीट को उतारू हो गए। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।