{"_id":"5c630c20bdec221181373ca6","slug":"201549995040-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान गुर्जर आंदोलन को सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान गुर्जर आंदोलन को सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने दिया समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा एमएलसी गुर्जर आरक्षण के समर्थन में उतरे
कांधला। राजस्थान में पिछले कई दिनों से आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे गुर्जर आंदोलन का सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने समर्थन करते हुए समाज के लोगों की बैठक आयोजित करके पांच दिन में समाधान नहीं होने पर 17 फरवरी से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से गुर्जर समाज के लोगों के द्वारा किया जा रहा आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुर्जर आंदोलन की आंच वेस्ट यूपी तक पहुंच गई है। मंगलवार को सपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने गुर्जर आंदोलन को अपना समर्थन देने का एलान किया है। सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने गुर्जर समाज के लोगों की बैठक आयोजित करके कहा कि केंद्र सरकार गुर्जर समाज की मांग पर विचार करे। उन्होंने चेतावनी दी की अगर शीघ्र हीं राजस्थान में गुर्जरों को आरक्षण नहीं दिया गया तो वह समाज के लोगों के साथ 17 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो समाज के लोगों के साथ मिलकर रेलवे मार्ग को भी बाधित किया जाएगा। बैठक में वकील जंग प्रधान, रणवीर सिंह, सोमपाल प्रधान, चरण सिंह, सुधांशु चौहान, सुधीर, अजहर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।