फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा शुरू, महिलाओ को किया जागरूक

महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा शुरू, महिलाओ को किया जागरूक

Sun, 25 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा शुरू, महिलाओ को किया जागरूक
कैराना। महिला समाख्या एवं बाल विकास विभाग की ओर से रविवार को कोतवाली परिसर से क्षेत्र में ‘महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आरंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित फरियादियों को महिलाओं के प्रति हिंसा पर बने कानून के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिला समाख्या एवं बाल विकास विभाग से रेखा और डीआरपी रेखा ने कोतवाली कैराना परिसर से महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य महिलाओं में नारीवादी सोच का विकास, महिलाओं में शिक्षा एवं जागरूकता व अन्य जानकारियां प्रदान करना, महिलाओं में आलोचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक ढंग से देखने, सोचने, समझने की क्षमता, सामूहिक जुड़ाव, महिलाओं की आत्म छवि का निर्माण करना मुख्य रूप से शामिल हैं। कार्यक्रम 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक जारी रहेगा। जिसमें जिले के सभी ब्लाक क्षेत्र के गांवों में एक-एक टीम घर-घर जाकर महिलाओं को हिंसा के खिलाफ जागरूक करेंगी। टीम ने कोतवाली परिसर में मौजूद फरियादियों को महिलाओं का उत्पीड़न नहीं करने, हिंसा से बचने, घर-परिवार में एक-दूसरे की विश्वसनीयता के बारे में जागरूक किया। डीआरपी रेखा ने बताया कि कार्यक्रम में टीमें घर घर जाकर महिलाओं के उनके अधिकार व उन पर हिंसा होने की स्थिति में उनको मिलने वाले कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, एसआई शौकेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed