{"_id":"5afb284c4f1c1bd4408b583d","slug":"201526409292-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कई गांव में की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कई गांव में की सभा
Updated Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रति भरोसा कायम हुआ
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार को कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के साथ थानाभवन क्षेत्र के कई गांवों में सभाएं की। इस दौरान राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के हित में योजनाएं चलाईं, जिसके चलते लोगों में भाजपा के प्रति भरोसा कायम हुआ है।
मंगलवार को थानाभवन क्षेत्र के गांव पिंडौरा, हथछोया और राझड़ में सभा के दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में कई फैसले किए। लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग सुरक्षित है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह, रणवीर सिंह राझड़ सहित अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। उधर, जलालाबाद में भाजपा नेताओं ने गांधी चौक, रामनगर, आर्य नगर, मोती बाजार, कटेहरा चौक, नया बाजार आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश आयुर्वेद यूनानी बोर्ड के चेयरमैन डाक्टर सुभाष चंद शर्मा, जिला मंत्री देवेंद्र शर्मा, रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर मुकेश शास्त्री, डाक्टर रामभूल सिंह, नरेश शर्मा, बोबी शर्मा, अशोक कोरी, महामंत्री चक्रेश राणा और सभासद राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।