फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों का धरना- प्रदर्शन

शामली रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों का धरना- प्रदर्शन

Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर  कर्मचारियों का धरना- प्रदर्शन
शामली। नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन के बैनरतले रेलवे मजदूरों और कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन के शाखा सचिव केपी मलिक के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों और मजदूरों ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से काफी उपेक्षा हो रही है। उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शाखा सचिव केपी मलिक ने कहा कि कर्मचारियों के भत्तों पर बनी कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। रेलकर्मियों को मिलने वाले आवासीय भत्ते में कटौती की जा रही है। ज्यादा कटौती किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान सुरेश कुमार, सुबोध कुमार, सचिन कुमार, सोनू, अजय, प्रदीप, सुनील कुमार, हंसवीर सिंह, महावीर, कर्ण सिंह सेंथी, नीरज, धीरज, रामकुमार, सुमित, ओमपाल, बिजेंद्र, संदीप राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed