फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिक्षण संस्थाओ में नए साल का केक काटकर हवन यज्ञ करके किया स्वागत

शिक्षण संस्थाओ में नए साल का केक काटकर हवन यज्ञ करके किया स्वागत

Tue, 01 Jan 2019 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओ में नए साल का केक काटकर हवन यज्ञ करके किया स्वागत
नववर्ष पर कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

शामली। नए साल पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम की धूम मची रही। जगह जगह हवन -यज्ञ आयोजित करके केक काट कर स्वागत किया गया।
मंगलवार को करनाल रोड़ स्थित बीएसएम में नए साल में सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ किया गया। स्कूल चेयरमेन सूर्यवीर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। स्कूल के जुगनू व हर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने छात्र छात्राओं को बधाई दी।
मेपल्स एकेडमी में ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता
मेपल्स एकेडमी में नए साल में विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने केक काटकर नए साल का स्वागत किया। ग्रीटिग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर कक्षा 9 तक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से अनुप्रिया प्रथम, कक्षा 9 से अनन्या द्वितीय, कक्षा 9 से खुशी संजोवा, कक्षा सात से वंशिका, तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एचएसएस स्कूल घेर बुखारी में नए साल में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कक्षा पांच से जैन प्रथम, कक्षा दो से तैयब द्वितीय, कक्षा पांच के अलफेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मोहम्मद रिजवान ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर मोहम्मद रिजवान, सितारा, रेशमा अमरीन, राईन, रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाए
नववर्ष के मौके पर प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल नंबर एक मुंडेट कला में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में सुंदर-सुंदर कार्ड बनाए। विद्यालय व कक्षाओं को सजाया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीना अग्रवाल कुमुद शर्मा ने की। बच्चों को मिठाई, वस्त्र, खिलौने, स्टेशनरी, आदि सामान वितरित किए। इस मौके पर प्रभारी अध्यापक ऋषिपाल सिंह, रश्मि वर्मा, स्मृति सिंह, मीनाक्षी का सहयोग रहा।

दवा विक्रेताओं का हनुमान धाम पर हवन- यज्ञ
मंगलवार को सुबह नौ बजे हनुमान धाम पर शामली केमिस्ट एसोसिएशन की ओर हवन यज्ञ का आयोजित किया गया। हवन यज्ञ में एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज सिंह मलिक, अनिल भार्गव, मुकेश, अरविंद, महेश चंद गर्ग, चंद्र प्रकाश, हरदीप सोमेश मित्तल, आशीष, योगेंद्र, राजकुमार, मुकेश, प्रमोद, राजकुमार मलिक, विजय त्यागी, श्रवणशर्मा, अरविंद तोमर, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed