फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शासकीय कार्यों के लिए जेम पोर्टल से ही करें खरीद -डीएम

शासकीय कार्यों के लिए जेम पोर्टल से ही करें खरीद -डीएम

Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शासकीय कार्यों के लिए जेम पोर्टल से ही करें खरीद -डीएम
शासकीय कार्यों के लिए जेम पोर्टल से ही करें खरीद -डीएम
विज्ञापन

शामली।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शासकीय कार्यों के लिए सामान की खरीद जेम पोर्टल के जरिये ही की जाए। उद्यमियों को भी जागरूक करें कि वह जेम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं, ताकि जिले के उद्यमी से भी सरकारी कार्यालयों के लिए सामान की खरीद की जा सके।

बुधवार को शामली कलक्ट्रेट में जेम पोर्टल से खरीद के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शासकीय विभागों एवं उनके अधीनस्थ संस्थाओं में सामग्री की खरीद जेम पोर्टल पर पंजीकृत फर्म से ही की जाए, जो उद्यमी अपना सामान किसी भी सरकारी कार्यालय में आपूर्ति करते हैं, वह बगैर जेम पोर्टल पर पंजीकरण के उत्पाद की बिक्री नहीं कर सकते है। जेम पोर्टल की ट्रेनिंग देने आए प्रवीण वाधवानी ने आहरण वितरण अधिकारियों के साथ ही उद्यमियों को जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने व खरीदारी के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपनी ईमेल और आधार नंबर के जरिये रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उद्यमियों के लिए आधार कार्ड, पेन कार्ड, जीएसटी, इनकम टैक्स, रिटर्न इन दस्तावेजों के जरिये पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य, वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी आयुक्त एके दोहरे, कृषि उपनिदेशक डाक्टर शिवकुमार केसरी, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed