फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सातवें वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

सातवें वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार
शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

शामली। सातवें वेतनमान की मांग को लेकर डिग्री कॉलेजों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करते हुए कार्य बहिष्कार किया। शिक्षकों ने मांग पूरी होने तक ऐसे ही संघर्ष करते रहने की बात कही। शिक्षणकार्य ठप रहने के चलते सभी छात्र-छात्राओं को घर की ओर लौटना पड़ा।

मंगलवार को शहर के वीवीपीजी और आरके पीजी कॉलेज में सातवें वेतन की मांग को लेकर शिक्षक संघ मूटा और फुफ्कटा के आह्वान पर सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। शिक्षकों द्वारा शिक्षणकार्य पूरी तरह बाधित रखने के चलते कॉलेज में पढ़ाई के लिए सभी छात्र-छात्राओं को घर लौटना पड़ा। जिला प्रतिनिधि अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सातवां वेतनमान लागू तो कर दिया, लेकिन इसका लाभ नहीं दे रही है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रताप कुमार ने किया। इस दौरान आरके पीजी कॉलेज में आरपी सिंह, अरविंद, कृष्णपाल, एमसी जैन, ओमकार सिंह, पीके सिंह, लोकेश कुमार और वीवी पीजी में डॉक्टर वेद कुमारी, डॉक्टर वंदना, नीना छोकरा, मंजू मगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed