फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गांव भारसी और भभीसा के तीन खिलाड़ियों का नेशनल कबड्ड़ी प्रतियोगिता के लिए चयन

गांव भारसी और भभीसा के तीन खिलाड़ियों का नेशनल कबड्ड़ी प्रतियोगिता के लिए चयन

Thu, 09 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गांव भारसी और भभीसा के तीन खिलाड़ियों का नेशनल कबड्ड़ी प्रतियोगिता के लिए चयन
कांधला।
विज्ञापन

गांव भारसी और भभीसा गांव के तीन खिलाड़ियों का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने से परिजनों और गांव में खुशी की लहर है। लोगों ने घर पहुंचकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्र के गांव भारसी निवासी आकाश शर्मा पुत्र पलटूराम, गांव भभीसा निवासी अजय पंवार पुत्र धीरजपाल, सोनू पुत्र किरणपाल कांधला के कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र हैं। परिजनों के अनुसार तीनों छात्रों का कबड्डी में विशेष रुझान है। जिसके चलते गांव व जिले स्तर पर तीनों खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। तीनों छात्र कई बार स्टेट लेवल पर खेलकर अपने गांवों का नाम रोशन कर चुके हैं। उधर, खिलाड़ी आकाश पंवार ने बताया कि कोच सोनू कुमार निवासी बंतीखेड़ा की मेहनत के कारण उनका चयन नेशनल स्तर पर हो सका। 15 जुलाई को गाजियाबाद जिले के दादरी में हुई स्टेट लेवल की कबड्डी प्रतियोगिता में तीनों छात्रों ने प्रतिभाग कर जिले को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिसके चलते तीनों छात्रों का पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12 सितंबर से 15 सितंबर तक होने वाली जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में चयन किया गया है। बुधवार को जैसे ही तीनों छात्रों के चयन होने की जानकारी परिजनों को मिली, तो खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों का चयन नेशनल लेवल पर होने से परिजनों के साथ ही गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है। चयनित खिलाड़ियों के घर पर बुधवार को लोगों ने पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed