{"_id":"5af9d9cc4f1c1be4408b54d3","slug":"191526323660-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय से टकराने पर बाइक सवार दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय से टकराने पर बाइक सवार दंपति घायल
Updated Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
राहुल पुत्र इसम सिंह अपनी पत्नी मधु और दो माह की बच्ची गोरी के साथ अपने गांव फतेहपुर जसाला थाना कांधला से बाइक से रिश्तेदारी ढकदेई में जा रहे थे। जैसे ही वे हरड़ और हिंड के पास टाटा धर्मकांटे के सामने पहुंचे तभी उनके सामने नीलगाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक के सड़क पर गिरने से बाइक पर सवार राहुल उसकी पत्नी मधु गंभीर रूप से घायल हो गई, हालांकि बच्ची को चोट नहीं आई। दोनों घायलों को राहगीरों ने थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से मधु की गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पत्नी से बात का विरोध करने पर हमला
थानाभवन। मोहल्ला नबीपूरा में कुछ युवकों ने लाठी-डंडों के साथ एक घर में घुसकर हमला बोल दिया। जिसमें दो युवक व एक महिला घायल हो गए। घायल रीना ने बताया कि पड़ोसी युवक फोन पर उसे बार-बार परेशान करता था। उसके पति पप्पन ने युवक को कई बार फोन करने से मना किया। उसी से नाराज होकर सोमवार के दिन विकास ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उस समय उनके घर पर हमला कर दिया। जिसमें जेठ राजू, पति पप्पन और उसको चोटें आईं। उधर, थानाभवन के गांव मरगूबगढ़ में कुछ लोगों ने शिव कुमार पुत्र फूल सिंह को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शिव कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी बार-बार उनकी गली में कूड़ा डालते है। इसका वह विरोध कर रहे थे। आरोप है कि इसी से नाराज होकर आरोपियों पर उस पर हमला किया।