फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   केंद्र निर्धारण में डीआईओएस की जांच हुई पूरी, संसोधन कर भेजा डाटा

केंद्र निर्धारण में डीआईओएस की जांच हुई पूरी, संसोधन कर भेजा डाटा

Wed, 01 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
केंद्र निर्धारण में डीआईओएस की जांच हुई पूरी, संसोधन कर भेजा डाटा
शामली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में कॉलेजों की मूलभूत सुविधाओं सहित सीसीटीवी का पेच फंस गया है। इस बार सरकार ने विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से ऑनलाइन जानकारी मांगी थी। जिले के 94 कॉलेजों ने ऑनलाइन के माध्यम से जानकारी दी, मगर कुछ ने फर्जी रिपोर्ट लगा दी थी। जब डीआईओएस ने 15 टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण किया तो उसकी पोल खुल गई।
बोर्ड द्वारा केंद्र निर्धारण के लिए कॉलेजों से मांगी गई 18 बिंदुओं पर ऑनलाइन सूचना का बोर्ड के निर्देशों के बाद डीआईओएस ने स्थलीय निरीक्षण कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने जांच के लिए 15 टीमें गठित की गई थी। सभी टीमों ने सोमवार को जनपद के 94 कॉलेजों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। भेजी गई ऑनलाइन सूचना से मिलान किया गया तो उसमें केवल 94 कॉलेजों में से केवल चार कॉलेजों की सूचना ही ठीक पाई गई। ज्यादातर कॉलेजों ने वर्ग मीटर में मांगी गई कमरों की दूूरी फुटों में मापकर भेजी गई है। वहीं कॉलेजों में सीसीटीवी की काफी कमी है। कमरों की संख्या में भी अंतर मिला है।
विज्ञापन

इसके साथ ही संपर्क मार्ग से कॉलेज की दूूरी भी अधिक दर्शायी गई है। खामियां मिलने पर सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने फटकार लगाई। वहीं, मंगलवार को कार्यालय में भेजी गई सूचनाओं को ऑनलाइन फिर से फीड कर बोर्ड को भेजी गई। इस बार सही सूचना के अनुसार ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण में इस बार कोई सिफारिश या फिर जुगाड़ नहीं चलेगा। मानक के अनुसार ही केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed