फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1827 people were vaccinated at 33 booths in the district

जिले में 33 बूथों पर 1827 लोगों को लगा टीका

Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
1827 people were vaccinated at 33 booths in the district
जिले में 33 बूथों पर 1827 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में शनिवार को 33 बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष 37.29 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 1827 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 33 बूथों पर टीकाकरण किया गया। सीएचसी शामली समेत 27 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए, जबकि रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, पीएचसी बनत, पीएचसी लांक, पीएचसी बहावड़ी और पीएचसी सिलावर में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए।

4900 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, 1827 को टीके लगाए गए। जिनमें 902 लोगों को पहली डोज का और 925 लोगों को दूसरी डोज के टीक लगे हैं। इस तरह से जिले में 37.29 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 184 वॉयल खर्च हुई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 142984 लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 65761 को पहली डोज का टीका लगाया गया। जो लक्ष्य का 45.99 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग के 16432 लोगों को दूसरी डोज का टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed