{"_id":"5bfedd30bdec2241871ff1de","slug":"181543429424-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातकोतर महाविद्यालय मे महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातकोतर महाविद्यालय मे महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा निवारण दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर दीप्ति चौधरी ने कहा कि यह दिवस महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजगता और उनके विरुद्ध होने वाले यौन शोषण, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक आदि हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि हिंसा करने वाला हमारा परिचित अथवा अनजान कोई भी हो सकता है। हत्या, मारपीट, यौन शोषण हीं हिंसा नहीं है, बल्कि चीखना, चिल्लाना, डराना, धमकी देना, किसी की सोच निर्णय को जबरदस्ती बदलवाना भी हिंसा की श्रेणी में आता है। विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. ब्रजभूषण, डॉ. विशाल, बिजेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, डॉ. प्रदीप, डॉ. पंकज आदि मौजूद रहे।