{"_id":"5beb1531bdec22694623e092","slug":"181542133041-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने ढ़लते श्रीसूर्य देव को अर्ध्य देकर की छठ पूजा, मांगी मनोकामनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने ढ़लते श्रीसूर्य देव को अर्ध्य देकर की छठ पूजा, मांगी मनोकामनाए
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने ढलते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। छठ पूजा करने के लिए बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु महिला -पुुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन का व्रत रखा। शाम के समय विधि विधान से पूजा अर्चना करके ढलते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी।
बुधवार को सुबह श्रद्धालु उगते सूर्यदेव की पूजा कर व्रत का परायण करेंगे। मंगलवार को छठ पूजा के उपलक्ष्य में भक्तों ने व्रत रखा। शाम चार बजे छठ पूजा के लिए शहर के हनुमान धाम शिवसरोवर में भीड़ उमड़ पडी। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु महिला- पुरुष फल और सब्जी लेकर हनुमान धाम शिव सरोवर पहुंचे। विधि विधान से महिला पुरुषों ने फल-फूल और सब्जी से भगवान सूर्य की विशेष पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने ढलते सूर्य देव को अर्ध्य देकर मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं में अनूप श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विनोद कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार, संजय, ऋषभ, अशोक, संजय अंकित, भोला, अभिषेक शर्मा, कार्तिक मौजूद रहे।