{"_id":"5b7daef342c792463724e800","slug":"181534963443-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध बिक्री पर लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की अवैध बिक्री पर लोगों में गुस्सा
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। गांव कमालपुर में अवैध शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने पर ग्रामीणों में शराब माफियाओं के खिलाफ गुस्सा भी बना रहा। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने हंगामा किया और शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि अवैध रूप से बनाकर शराब बेचने वालों के खिलाफ आबकारी और पुलिस नरमी बरतती है, जिस कारण अवैध धंधे में संलिप्त लोगों का दुस्साहस कम नहीं होता है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पुलिस और आबकारी पहले से इसे गंभीरता से लेती और शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जाता, तो यह घटना नहीं हो पाती।
भाकियू नेता ने भी की कार्रवाई की मांग
चौसाना। गांव कमालपुर में बुधवार को दो और लोगों की मौत होने के बाद भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल सहित अन्य लोग भी गांव में पहुंच गए थे। इस दौरान विनोद निर्वाल तथा अन्य लोगों ने मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधिकारियों से कहा कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।