{"_id":"5b27fd264f1c1b315d8b5dc8","slug":"181529347366-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत इफ्तखारउल हसन की बेटी का इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत इफ्तखारउल हसन की बेटी का इंतकाल
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत इफ्तखारउल हसन की बेटी का इंतकाल
कांधला।
इस्लामिक धर्मगुरु की पुत्री का मेरठ स्थित निजी चिकित्सालय में बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक छा गया। सोमवार दोपहर बाद उनका शव कांधला लाया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल ईदगाह कब्रिस्तान में शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
कस्बा कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी विख्यात इस्लामिक धर्मगुरु हजरत मौलना इफ्तखारउल हसन की 70 वर्षीय बेटी नजमा की शादी सहारनपुर निवासी हजरत मौलाना सल्हा के साथ हुई थी। करीब एक माह से वह फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते बीमार चल रही थीं और मेरठ के आनंद हास्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल की सूचना के बाद कस्बा कांधला और देहात क्षेत्र में शोक छा गया। उनका शव शाम चार बजे कांधला लाया गया। गमगीन माहौल में ईदगाह कब्रिस्तान में ले जाकर उनका शव सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान कस्बा कांधला और आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।