{"_id":"5aea05e04f1c1b3b0b8b7af7","slug":"181525286368-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिधाम स्थापित करने को हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिधाम स्थापित करने को हुआ भूमि पूजन
Updated Thu, 03 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिधाम स्थापित करने को हुआ भूमि पूजन
कांधला।
कस्बे में शनिधाम प्रतिमा स्थापित करने के लिए बुधवार को भूमि पूजन का आयोजन किया गया।
कस्बे के सिद्धपीठ सूरजकुंड महादेव मंदिर की भूमि पर शनिधाम का भव्य निर्माण किए जाने की तैयारी चल रही है। बुधवार को शुभ मुहूर्त पर भगवान शनि की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित संजय शर्मा व अन्य पंडितों के द्वारा भूमि पूजन किया गया। शनिधाम भूमि पूजन के मुख्य यजमान महेंद्र अग्रवाल के द्वारा पूजा अर्चना करते हुए ईंट रखकर शनिधाम का शिलान्यास किया गया। धार्मिक अनुष्ठान व निर्माण को पूरा करने के लिए भगवान शनि का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कस्बे में प्रथम शनिधाम का निर्माण होने से शनिभक्तों में खुशी की लहर व्याप्त है। इस दौरान अमित, काला, देवेंद्र, दिनेश, सामपाल, मोहन, दीपक, रमेश, चंद्रपाल, पिंटू सैनी, बाबू सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।