फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अनेकता में एकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

अनेकता में एकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Fri, 24 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
अनेकता में एकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
कांधला(शामली)। कस्बे के रेलवे रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम के साथ अनेकता में एकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज में एकता सप्ताह पर कार्यक्रम जारी रहा। कार्यक्रम में पांचवें दिन छात्राओं को डॉ. ब्रजभूषण ने कहा कि भारत सह-अस्तित्ववाद का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। ईश्वर की सत्ता को मानने और सम्मान देने की बहुत सारी अलग अलग मान्यताएं है। हमारे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई एक दूसरे के अस्तित्व को संभालते हुए साथ साथ रहते हैं। बिना किसी दुर्भावना के एक दूसरे पंथों के अस्तित्व को स्वीकारना ही सह अस्तित्ववाद है। जब प्रकृति में विभिन्न रंग, आकार, प्रकार के फूल फल मिल जाते हैं। तो हम विभिन्न धर्मों के मानव भी अपने संसार में एक साथ रह सकते है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे चरण में अनेकता में एकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्रथम स्थान पर साक्षी सैनी बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर स्वाती जैन एमए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान पर सुमन बीए तृतीय वर्ष रही। इस अवसर कार्यक्रम में डॉ. विजेंद्र सिंह, माधुरी पाल, डॉ. संगीता तोमर, वंदना भारद्वाज, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सतेंद्र प्रसाद, डॉ. विनोद कुमार, सीमा सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed