{"_id":"5a185c4d4f1c1bce408b8f57","slug":"181511545933-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक से कम माल डालने को लेकर सड़क निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक से कम माल डालने को लेकर सड़क निर्माण रुकवाया
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद(शामली)। मानक के अनुसार सड़क निर्माण न होने को लेकर कस्बे वासियों ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने माल की अधिकता बढ़वाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया।
जलालाबाद नगर पंचायत ने आईटीआई से लेकर मीठी कुई शिवालय तक लगभग 500 मीटर की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह ठेकेदार ने सड़क का निर्माण शुरू किया। ठेकेदार ने पुरानी सड़क पर बगैर पत्थर डाले ही माल डालना शुरू कर दिया। जिसके चलते मोहल्लेवासी जनेश्वर सैनी, अशोक सैनी, सोनू सैनी, सुनहरा कोरी, राजेश सैनी आदि ने कम माल डालने को लेकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसकी शिकायत ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्रा से की। शिकायत पर ईओ मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य करने का आदेश दिया। इसके बाद ठेकेदार ने सड़क की मोटाई बढ़ाई और निर्माण कार्य शुरू किया।