फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   निकाय चुनाव: अति संवेदनशील क्षेत्रों में रही पैरामिलेट्री की नजर

निकाय चुनाव: अति संवेदनशील क्षेत्रों में रही पैरामिलेट्री की नजर

Sat, 18 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: अति संवेदनशील क्षेत्रों में रही पैरामिलेट्री की नजर
अति संवेदनशील क्षेत्रों में रहेगी पैरामिलिट्री की नजर
विज्ञापन

- एसपी की मांग पर जिले को मिली दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। तीन कंपनी पीएसी और पुलिस बल के बाद अब जिले को दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी मिल गई है। चुनाव के दिन अति संवेदनशील क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्स की नजर रहेगी।
22 नवंबर को जिले में मतदान होना है। इसके चलते पूरे जिले में एसपी के आदेश पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जिले में निकाय चुनाव के मद्देनजर एसआई 307, एचसीपी 57, कांस्टेबल 1254, होमगार्ड 1223, सहित तीन कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में भ्रमण करने वाली फोर्स की ड्यूटी भी लगाई गई है। शामली जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने शासन से दो कंपनी पैरामिलिट्री की मांग की थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


शामली, कांधला और कैराना पर विशेष नजर
पैरामिलिट्री फोर्स मूवमेंट में रहेगी, लेकिन कांधला, कैराना और शामली जैसी संवेदनशील नगर पालिकाओं में फोर्स की कड़ी नजर रहेगी। एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की सूचना आती है तो मिनटों में फोर्स मौके पर पहुंच जाएगी। पुलिस-प्रशासन की गाड़ियों की मूवमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया है। मतदान वाले दिन कलस्टर मोबाइल, जोनल मोबाइल, सेक्टर मोबाइल, थाना मोबाइल, थाना सेकेंड मोबाइल, क्यूआरटी, सेक्टर मजिस्ट्रेेट मोबाइल, जोनल मजिस्ट्रेट मोबाइल, रिजर्व मोबाइल और पैरामिलिट्री फोर्स की गाड़ियों सहित करीब 18 गाड़ियां निकायों में भ्रमणशील रहेंगी और बूथों पर निगरानी रखेंगी, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो पाए। पुलिस ने मतदान स्थलों के आसपास के 500 घरों को चिह्नित किया है तथा सभी को सीआरपीसी की धारा 39/40 के तहत नोटिस जारी किया है। इसके तहत यदि बूथ के आसपास झगड़ा होता है तो वहां आसपास रहने वाले लोग पुलिस को सूचना देने के लिए के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed