{"_id":"59a85a664f1c1be6278b4aa6","slug":"181504205414-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला छड़ियान का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला छड़ियान का आयोजन किया गया
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोगा म्हाड़ी पर चढ़ाए निशान
कांधला। कस्बे में धूप दशमी के पर्व पर मोहल्ला रायजादगान के सराय स्थित गोगा जी म्हाड़ी पर प्रति वर्ष की तरह मेला छड़ियान का आयोजन किया गया। म्हाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र को भक्तों के द्वारा सजाया गया। देर शाम जाहरवीर गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर पूजा अर्चना करने के लिए भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने परिवार की कुशल मंगल कामना के लिए गोगा जी को निशान व प्रसाद चढ़ाया। मोहल्ला सरावज्ञान स्थित जैन स्थानक पर गोगा माढ़ी पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ गोगा जाहरवीर की पूजा अर्चना की। देर रात्रि तक म्हाड़ी पर पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।