{"_id":"5f8f2cb18ebc3e5be450a1e3","slug":"18-new-corona-positive-cases-found-shamli-news-mrt5071652151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव के 18 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव के 18 नए केस मिले
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव के 18 नए केस मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए केस मिले हैं। पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले 30 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय केस की संख्या अब 138 हो गई है।
मंगलवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में मोहल्ला बड़ीआल में 30 वर्षीय युवक, विवेक विहार में 35 वर्षीय महिला, काकानगर में 25 वर्षीय युवक, कांबोज कालोनी में 45 व 38 वर्षीय दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिले। गांव कुड़ाना में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें 38 व 60 साल की दो महिलाएं, 70 साल का वृद्ध, 38 व 41 साल के दो व्यक्ति और 13 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
गांव राझड़ में 55 वर्षीय व्यक्ति, गांव नाला में 27 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा कैराना में 52 वर्षीय व्यक्ति, बेगमपुरा मोहल्ला में 30 वर्षीय युवक और रामनगर जलालाबाद में 55 वर्षीय महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए केस मिले हैं। जबकि 30 व्यक्ति ठीक हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 138 हो गई है।
कोरोना की जांच को 114 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी, मोहल्ला बेगमपुरा व आलखुर्द में रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 114 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि एंटीजन किट से 83 लोगों की जांच की, जिसमें मोहल्ला बेगमपुरा निवासी पिता-पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आरटी पीसीआर किट से 31 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। पॉजिटिव मिले पिता-पुत्र को होम आईसोलेट किया गया है।