फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Wed, 03 Apr 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
कैराना। कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली और मतदाता जागरूकता बस का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा एवं जिला विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्रों ने नगर के मुख्य मार्ग तथा विभिन्न गली-मोहल्लों से रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थी अपने हाथों में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। वोट फॉर इंडिया। पहले मतदान फिर जलपान आदि विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां भी हाथों में लिए हुए थे। स्वीप कॉ-आर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा व विद्यालय प्रधानाचार्य लालचंद की देखरेख में निकाली गई इस रैली का समापन विद्यालय परिसर में किया गया। इस दौरान मोहकम सिंह, ईश्वर पाल, रविंद्र कुमार, अरविंद सैनी, जितेंद्र, रणविजय, महेंद्र, विजय कुमार, सुशील, नवनीत, रवि आदि का सहयोग रहा।


शत-प्रतिशत मतदान करने का लिया संकल्प
कैराना। सेंट आरसी सांइटिफिक कान्वेंट स्कूल में शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य एवं मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी यशपाल पंवार द्वारा सभी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का एक मत अच्छी सरकार व अच्छे समाज के निर्माण एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। लिहाजा, 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी मतदाता सभी कार्यों को छोड़कर मतदान करें। इस अवसर पर प्रदीप कौशिक, राजबीर सिंह, कपिल शर्मा, संध्या शर्मा, पूजा शर्मा, कौशल्या शर्मा, मरियम, कायनाम, गीता वर्मा, प्रीति अग्रवाल, इंदू, अनीता, शाहिना, शीबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed