{"_id":"5c02d47dbdec2241703a5651","slug":"171543689341-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से खुला बैंक, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से खुला बैंक, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। बजाज शुगर मिल स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा देर से खुलने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने शनिवार को हंगामा कर दिया। पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में पहुंचे ग्राहकों ने बैंक के बाहर धरना दिया। बाद में मौके पर पहुंचे प्रबंधक और स्टाफ को धरनास्थल पर बैठाकर प्रदर्शन किया।
पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा के साथ सैकड़ों उपभोक्ता शनिवार को बैंक शाखा पहुंचे और धरना दिया। आरोप था कि आए दिन बैंक लेट खुलता है, जिस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी बैंक स्टाफ ध्यान नहीं दे रहा। गन्ना सीजन चल रहा है और शादी विवाह का भी साया है। इसके बावजूद भी बैंक स्टाफ लापरवाही कर रहा है। किसानों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर बैंक प्रबंधक जयदीप दास ने उपभोक्ताओं को भविष्य में समय से बैंक खुलने और नियमानुसार कार्य चलने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बैंक मैनेजर ने बताया कि कभी कुछ परेशानी के कारण देरी हो जाती है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हुए कार्य नियमानुसार किया जाएगा।