{"_id":"5babd72e867a557fff730d38","slug":"171537988398-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण महिला का मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण महिला का मकान गिरा
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण मकान गिरा
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में बरसात के चलते महिला का मकान गिर गया। मकान गिरने से विधवा महिला अपने तीन बच्चों को लेकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़िता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मकान बनवाए जाने की मांग की है।
बरसात के चलते कस्बे और क्षेत्र के गांवों में मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार को क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी विधवा महिला महिला मुनेश पत्नी पंकज का मकान गिर गया था। मकान गिरने से पीड़िता अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित विधवा महिला ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजकर बताया कि उसके पति की कई माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कई दिनों से हो रही बरसात के चलते पीड़िता का मकान गिर गया था। पीड़िता का आरोप है कि वह तहसील दिवस, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारियों से मकान बनवाए जाने की गुहार लगा चुकी है, लेकिन ग्राम प्रधान सहित कोई भी अधिकारी पीड़ित विधवा महिला की मदद करने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।